सुपरमार्केट में बस घुसी, 2 मरे

लंदन, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। इंग्लैंड के कॉवेंट्री शहर के एक सुपरमार्केट में एक डबल डेकर बस के घुस जाने के कारण दो व्यक्तियों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के मुताबिक, दुर्घटना तब हुई जब बस घटनास्थल पर खड़ी कई कारों और एक बिजली के खंभे से टकराने के बाद सेंसबरी सुपरमार्केट में घुस गई।

पुलिस ने बताया कि बस के ऊपरी हिस्से में यात्रा कर रहे आठ साल के एक बच्चे की चोट लगने के कारण मौके पर मौत हो गई, जबकि 70 वर्षीय एक महिला राहगीर की भी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493