नई दिल्ली, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। सुब्रतो कप अंतर्राष्ट्रीय फुटबाल टूर्नामेंट के 57वें संस्करण में इस साल कुल 112 टीमें हिस्सा लेंगी, जिनमें 10 टीमें विदेशी हैं।
इस साल सुब्रतो कप का आयोजन 14 सितम्बर से 21 अक्टूबर तक होगा।
विदेशी टीमों में तीन-तीन टीमें पड़ोसी देश अफगानिस्तान और बांग्लादेश की हैं जबकि श्रीलंका की दो टीमें हैं। एक-एक टीम मलेशिया और इंडोनेशिया की है।
टूर्नामेंट के मैच अंडर-14 (सब जूनियर बालक) और अंडर-17 (बालक और बालिका) वर्ग में खेले जाएंगे। इसके मैच अंबेडकर स्टेडियम में होंगे।
यू-17 वर्ग में विजेता टीम को 3.5 लाख रुपये और उपविजेता को 2 लाख रुपये मिलते। यू-14 वर्ग में विजेता टीम को 2.5 लाख रुपये मिलेंगे।
यू-14 वर्ग का टूर्नामेंट 14 सितम्बर से 29 सितम्बर तक होगा जबकि यू-17 वर्ग का टूर्नामेंट लड़कियों के लिए 20 सितम्बर से 10 अक्टूबर और बालिकों के लिए 4 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक होगा।
dharmpath.com dharmpath