नई दिल्ली, 24 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रपति ने कर्नाटक उच्च न्यायालय के सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश, न्यायमूर्ति सुब्रो कमल मुखर्जी को उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया है।
राष्ट्रपति भवन से जारी बयान के अनुसार, मुखर्जी, न्यायमूर्ति धीरेन्द्र हीरालाल वाघेला के उड़ीसा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में अपने स्थानांतरण के बाद कर्नाटक उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश का पदभार छोड़ने की तारीख से पदभार संभालेंगे।
dharmpath.com dharmpath