मुंबई, 15 मई (आईएएनएस)। लोकप्रिय फिल्मकार सुभाष घई ने पद्म भूषण से सम्मानित प्रसिद्ध संगीतकार मोहम्मद जहुर खय्याम को अपनी वसीयत में कुछ पैसे फिल्म फेडरेशन के कर्मियों के नाम करने पर सराहा है।
खय्याम को ‘नूरी’, ‘उमराव जान’, ‘रजिया सुल्तान’ और ‘कभी कभी’ जैसी मशहूर फिल्मों में यादगार संगीत देने के लिए याद किया जाता है।
घई ने एक ट्वीट में लिखा, “दिग्गज शख्स और संगीतकार खय्याम साहिब के अपनी ट्रस्ट के जरिए अपनी जिंदगी भर की पूंजी का आंशिक अंश फिल्म फेडरेशन के कर्मचारियों को दान करने पर नमन करता हूं।”
dharmpath.com dharmpath