सुरक्षाबलों ने हिज्बुल कमांडर के आत्मसमर्पण को नकारा (लीड-1)

श्रीनगर, 28 मई (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले में शनिवार को आतंकवादी संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन (एचएम) के एक कमांडर के आत्मसमर्पण की खबरों का वरिष्ठ पुलिस और सैन्य अधिकारियों ने खंडन किया है।

इससे पहले खबर आई थी कि दक्षिण कश्मीर में सर्वाधिक वांछित हिज्बुल कमांडर बुरहान वानी के निकट सहयोगी तारिक पंडित ने सुरक्षाबलों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है लेकिन कर्नल एन.एन.जोशी ने संवाददाताओं से कहा, “तारिक के आत्मसमर्पण की खबरें आधारहीन हैं।”

इससे पहले कुछ वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और रक्षा सूत्रों ने मीडिया के समक्ष पुष्टि की थी कि हिज्बुल के कमांडर तारिक पंडित ने सुरक्षाबलों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है।

इससे पहले कहा गया था कि तारिक का आत्मसमर्पण आतंकवादी गिरोह के लिए बहुत बड़ा झटका है। सोशल मीडिया पर जारी तस्वीरों में तारिक को वानी तथा उसके सहयोगियों के साथ हथियारों से लैस तथा सैन्य परिधान में देखा गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493