सुरभि ने चोट के बावजूद शूटिंग शुरू की

मुंबई, 14 अगस्त (आईएएनएस)। ‘कुबूल है’ से चर्चित अभिनेत्री सुरभि ज्योति ने सिर में लगे छह टांको के बावजूद शूटिंग शुरू कर दी है। दरअसल, उन्हें लगता है कि वह चोट के बाद अधिक मजबूत हुई हैं।

सुरभि जी टीवी के शो में सनम का किरदार निभा रही हैं। वह एक महत्वपूर्ण दृश्य की शूटिंग कर रही थीं। उसी दौरान उन्हें चोट लग गई और वह बेहोश हो गईं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। उन्हें छह टांके लगे और अस्पताल से छुट्टी मिल गई।

सुरभि इस शो को छोड़ना नहीं चाहती थीं। उन्होंने दर्द में भी शूटिंग शुरू कर दी।

सुरभि ने अपनी चोट के बारे में बताया, “मैं शूटिंग कर रही थी, जिसमें मुझे अपने सह-कलाकार के धक्के से जमीन पर गिरना था। मैं एक हर्नेस पर थी। हमने कई बार इस दृश्य का अभ्यास किया था, लेकिन शॉट देते समय कुछ गलतफहमी हुई और मैं गिर गई और मेरे सिर में चोट आ गई।”

हालांकि सुरभि को आराम करने की सलाह दी गई है, लेकिन वह शूट पर वापस आ गईं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493