सुरेश प्रभु ने केरल में किया योग

तिरुवनंतपुरम, 21 जून (आईएएनएस)। रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हजारों लोगों के साथ कोच्चि में आयोजित योग सत्र में हिस्सा लिया।

कांग्रेस के विधायक हीबी इडेन ने भी इनडोर स्टेडियम में आयोजित 40 मिनट के योग सत्र में हिस्सा लिया।

विभिन्न राजनीतिक पार्टियों से विभिन्न जाति और धर्म के हजारों लोगों ने भी योग में हिस्सा लिया।

केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री डी.वी.सदानंद गौड़ा के नेतृत्व में कोच्चि में योग सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें भाजपा के 85 वर्षीय नेता ओ.राजगोपाल भी शामिल हुए।

केरल के राज्यपाल पी.सतशिवम के आधिकारिक निवास स्थान पर यहां सभी स्टाफ ने योग सत्र में हिस्सा लिया।

कोझिकोड स्थित गुजराती भवन में महिलाओं और बच्चों सहित हजारों लोगों ने योग सत्र में हिस्सा लिया।

सुपरस्टार मोहनलाल ने अपने ब्लॉग में लिखा कि दुनिया के कई देशों, राजनीतिक पार्टियों, राजनेताओं और धर्म के अस्तित्व में आने से पहले ही हमारे देश में योग शुरू हो चुका था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493