सुरेश प्रभु रविवार को बरेली में

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंर्पक अधिकारी संजय यादव ने बताया कि रेलमंत्री 11 दिसंबर की दोपहर दो बजे बरेली सिटी स्टेशन पर आयोजित समारोह में बरेली सिटी स्टेशन के दूसरे प्रवेशद्वार एवं उन्नत यात्री सुविधाओं, इज्जतनगर मंडल के 11 स्टेशनों पर पाइप्ड जल आपूर्ति, बिल्हौर, बर्राजपुर व कायमगंज स्टेशनों पर पैदल उपरिगामी पुलों का लोकार्पण एवं इज्जतनगर स्टेशन के दूसरे प्रवेशद्वार का शिलान्यास करेंगे।

समारोह की अध्यक्षता वित्त राज्यमंत्री संतोष कुमार गंगवार करेंगे। साथ ही सांसद धर्मेद्र कश्यप, विधायक डॉ. अरुण कुमार, विधायक राजेश अग्रवाल, पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव मिश्र तथा मुख्यालय एवं मंडल के वरिष्ठ रेल अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493