सुरेश रैना को ‘मेरठिया गैंगस्र्ट्स’ का बेसब्री से इंतजार

मुंबई, 3 जुलाई (आईएएनएस)। जाने-माने भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना गुरुवार को आगामी फिल्म ‘मेरठिया गैंगस्र्ट्स’ के सेट पर पहुंचे और इसके कलाकारों से मुलाकात की। उन्हें अब इसकी रिलीज का इंतजार है।

‘मेरठिया गैंगस्र्ट्स’ के निर्माता शोएब अहमद और रैना दोस्त हैं। शोएब ने आईएएनएस को बताया, “फिल्म ‘मेरठिया गैंगस्टर्स’ भले अभी रिलीज नहीं हुई हो, लेकिन फिल्मोद्योग में इसके चाहने वाले यकीनन हैं। इसमें नया नाम सुरेश रैना का है।”

उन्होंने कहा, “रैना को सेट पर पाकर पूरी फिल्म यूनिट रोमांचित थी। उन्हें फिल्म के वो हिस्से दिखाए गए, जिनकी शूटिंग चल रही थी। वह बहुत उत्साहित थे और कहा कि वह फिल्म को रुपहले पर्दे पर देखने के लिए अब इंतजार नहीं कर सकते।”

जीशान कादरी निर्देशित ‘मेरठिया गैंगस्र्ट्स’ में संजय मिश्रा, नुसरत भरुचा, आशीष दहिया, वंश भारद्वाज, बिजेंद्र काला, शादाब कमल, चंद्रचूड़ राय और जतिन सरना भी हैं। यह सितंबर में रिलीज होनी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493