सुलभा मेरे लिए मां जैसी थीं : पल्लवी जोशी

मुंबई, 5 जून (आईएएनएस)। अभिनेत्री पल्लवी जोशी ने कहा है कि सुलभा देशपांडे उनके लिए मां जैसी थीं। सुलभा का शनिवार को निधन हो गया था। पल्लवी ने साथ ही कहा कि उनका निधन उद्योग के लिए एक बड़ी क्षति है।

पल्लवी ने सुलभा के साथ काफी काम किया है। उन्होंने आईएएनएस से कहा, “वह एक बेहतरीन इंसान थीं। यह खबर सुनने के बाद से मैं बेहद दुखी हूं। हमने साथ में काफी काम किया है। मुझे याद है कि ‘अल्पविराम’ सबसे लंबा धारावाहिक था, जिसमें हमने साथ काम किया था।”

पल्लवी ने कहा, “वह मेरे लिए मां जैसी थीं और यह उद्योग के लिए निश्चित ही एक बड़ी क्षति है। मैंने कुछ महीने पहले उनसे फोन पर बात की थी, लेकिन कुछ समय से वह स्वस्थ नहीं थीं।”

सुलभा का निधन यहां अपने घर पर हुआ था। उनका अंतिम संस्कार रविवार दोपहर को किया जाएगा।

अभिनेत्री को ‘भूमिका’, ‘अरविंद देसाई की अजीब दास्तान’ ‘इंग्लिश विंग्लिश’ जैसी फिल्मों और कई टीवी धारावाहिकों और नाटकों में उनके काम के लिए जाना जाता है। वह 80 वर्ष की थीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493