सुल्तानपुर बनेगा मैला ढोने वालों से मुक्त : वरुण गांधी

तिकोनिया मैदान में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने सौ गरीब स्वच्छकारों को हाथ ठेले और गरीब महिलाओं को अपने वेतन के पैसे से सिलाई मशीन दी। उन्होंने महिलाओं के बीच साड़ी और मिठाई बांटी।

उन्होंने कहा, “सुल्तानपुर को देश का ऐसा पहला जिला बनाया जाएगा, जो मैला ढोने वालों से मुक्त होगा। यहां कोई व्यक्ति अपने हाथ से मैला नहीं उठाएगा। जिले में 1,207 लोग हाथ से मैला उठाने वाले हैं। मैं गरीबों का उत्थान करने आया हूं। दो हफ्ते बाद अगली बार आऊंगा तो हाथ से मैला उठाने वाले परिवारों को स्वावलंबी बनाने का प्रशिक्षण दिलाऊंगा।”

वरुण ने कहा, “केंद्र और राज्य में अब जो सरकार आई है, वो जनता की हितैषी है, उनके बारे में सोचती है और ये हमारे काम में भी लोगों को दिख रहा है। गरीबों के लिए हर वर्ष पांच हजार घर बनाएंगे।”

उन्होंने कहा कि उनकी राजनीति का मकसद सत्ता नहीं समाज की सेवा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493