सुशांत, जैकलिन ने ‘ड्राइव’ की शूटिंग शुरू की

मुंबई, 1 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और अभिनेत्री जैकलिन फर्नाडीस ने आगामी फिल्म ‘ड्राइव’ के लिए शूटिंग शुरू कर दी है।

फिल्म निर्माता करण जौहर ने बुधवार दोपहर ट्विटर पर इसकी घोषणा की। उन्होंने दोनों कलाकारों की तस्वीर साझा की, जिसमें दोनों की पीठ कैमरे की ओर है और सुशांत क्लैपबोर्ड पकड़े हैं, जिस पर फिल्म का नाम लिखा है।

करण ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, “तरुण मनसुखानी निर्देशित ‘ड्राइव’.. सुशांत सिंह राजपूत और जैकलिन फर्नाडीस अभिनीत फिल्म की शूटिंग आज (बुधवार) से शुरू।”

फिल्म का निर्माण हीरू जौहर और करण जौहर संयुक्त रूप से कर रहे हैं।

मनसुखानी ने 2008 में आई फिल्म ‘दोस्ताना’ से बॉलीवुड में बतौर निर्देशक अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसमें अभिषेक बच्चन, जॉन अब्राहम और प्रियंका चोपड़ा थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493