‘कलिखो पुल की पत्नी ने अंसारी से मुलाकात नहीं की’

नई दिल्ली, 1 मार्च (आईएएनएस)। उप राष्ट्रपति सचिवालय ने बुधवार को उन मीडिया रपटों का खंडन किया, जिसमें अरुणाचल प्रदेश के दिवंगत मुख्यमंत्री कलिखो पुल की पत्नी दंगविमसाई पुल के उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी से मुलाकात करने की बात कही गई थी।

उपराष्ट्रपति सचिवालय ने एक बयान में साफ तौर पर कहा कि जैसा कि कुछ प्रिंट और ऑनलाइन मीडिया में यह खबर आई कि दंगविमसाई पुल ने अंसारी से मुलाकात की, यह सही नहीं है।

बयान में कहा गया है, “हमारा ध्यान कुछ प्रिंट और ऑनलाइन मीडिया में आई भारत के उपराष्ट्रपति के दंगविमसाई पुल की मुलाकात की खबरों ने खींचा। इस मामले में वास्तविक स्थिति यह है कि पुल ने उपराष्ट्रपति सचिवालय के एक वरिष्ठ अधिकारी को 28 फरवरी को एक याचिका सौंपी है।”

मीडिया रपट के मुताबिक, दंगविमसाई पुल ने उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी से मंगलवार को मुलाकात की। यह मुलाकात भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति जे.एस.खेहर और सर्वोच्च न्यायालय के वर्तमान न्यायाधीश दीपक मिश्रा के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप में एक प्राथमिकी दर्ज करने और जांच की मांग को लेकर की गई।

अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर में अपने आधिकारिक आवास में कलिखो पुल ने नौ अगस्त, 2016 को खुदकुशी कर ली थी। उन्होंने अपने पीछे छोड़े गए एक 60 पृष्ठों की टिप्पणी में कई शीर्ष राजनेताओं और सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों द्वारा रिश्वत मांगे जाने का आरोप लगाया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493