सुशांत पहुंचेंगे पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन

नई दिल्ली, 27 मार्च (आईएएनएस)। इतिहास प्रेमी बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत शुक्रवार को देश की राजधानी दिल्ली स्थित पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अपनी आगामी फिल्म ‘डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी’ का प्रचार करने पहुंचेंगे।

सुशांत के साथ फिल्म के निर्देशक दिबाकर बनर्जी भी होंगे। सुशांत को इतिहास के बारे में पढ़ना अच्छा लगता है। उन्हें ऐतिहासिक जगहों पर घूमना पसंद है।

एक सूत्र ने कहा, “सुशांत पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन का दौरा करने को लेकर उत्साहित हैं।”

‘डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी’ में इतिहास के विद्यार्थी की भूमिका निभा रहे सुशांत को गुरुवार को दिल्ली विश्वविद्यालय में इतिहास के लेक्चर में शामिल होना था, लेकिन विवि में हड़ताल की वजह से ऐसा संभव नहीं हो सका।

फिल्म तीन अप्रैल को रिलीज होनी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493