नई दिल्ली, 1 नवंबर (आईएएनएस)। नार्वे के विदेश मंत्री बोर्गे ब्रेंडे की अगुवाई में रविवार को एक प्रतिनिधिमंडल यहां पहुंचा। सोमवार को उनकी भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के साथ व्यापारिक संबंधों पर चर्चा होगी।
प्रतिनिधिमंडल यहां पांचवें भारत-नार्वे संयुक्त आयोग बैठक में भाग लेगा और सुषमा के साथ अक्षय ऊर्जा, कौशल विकास, मत्स्य पालन, शिक्षा, संस्कृति, स्वास्थ्य एवं अन्य द्विपक्षीय मुद्दों पर वार्ता करेगा।
यहां एक आधिकारिक बयान में कहा गया, “भारत और नार्वे के निकट और मैत्रीपूर्ण संबंध हैं, जो व्यापारिक आदान-प्रदान और लोगों के आपसी संपर्क से इंगित होते हैं।”
नार्वे के विदेश मंत्री मुंबई दौरा भी करेंगे, जहां मंगलवार को नार्वे का महावाणिज्य दूतावास फिर से खोला जाएगा।
dharmpath.com dharmpath