सुषमा ने इटली के प्रधानमंत्री से मुलाकात की (लीड-1)

नई दिल्ली, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने सोमवार को दो दिवसीय दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे इटली के प्रधानमंत्री पाओलो जेंटिलोनी से मुलाकात की और आपसी हित के मुद्दों पर चर्चा की।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया, “विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने नई दिल्ली में इटली के प्रधानमंत्री पाओलो जेंटिलोनी से मुलाकात की। आपसी हित के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।”

जेंटिलोनी रविवार को भारत पहुंचे हैं। फरवरी 2007 में इटली के तत्कालीन प्रधानमंत्री रोमानो प्रोडी के भारत दौरे के बाद यह इटली के किसी प्रधानमंत्री का पहला भारत दौरा है।

इससे पहले सोमवार सुबह राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में जेंटिलोनी का भव्य स्वागत किया।

जेंटिलोनी अपनी पत्नी के साथ राजघाट भी गए और उन्होंने वहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जेंटिलोनी सोमवार को प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे, जिसके बाद कई समझौतों पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493