सुषमा ने उठाया सीमापार आतंकवाद का मुद्दा

नई दिल्ली, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने मंगलवार को कहा कि भारत और अफ्रीकी देश आतंकवाद से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीमापार आतंकवाद आज नए आयाम ग्रहण कर चुका है।

तीसरे भारत-अफ्रीका फोरम शिखर सम्मेलन की मंत्रिस्तरीय बैठक में सुषमा ने कहा कि ‘नॉन स्टेट एक्टर्स’ (ऐसे आतंकवादी जिनसे संबंध होने का उनके देश की सरकार इंकार करती है) से निपटने की चुनौती बहुत बड़ी बन चुकी है।

सुषमा ने कहा, “हमारे सभी देश आतंकवाद के बढ़ते नासूर का सामना कर रहे हैं। नॉन स्टेट एक्र्ट्स और सीमापार आतंकवाद ने नए आयाम ग्रहण कर लिए हैं। यह बहुत बड़ी चुनौती है। यह हमारे देशों के विकास के लिए जरूरी शांति और स्थायित्व पर विपरीत असर डाल रही है।”

भारत ने बीते सप्ताह पाकिस्तान पर आतंकवाद को सरकारी नीति का एक औजार के रूप में प्रयोग करने का आरोप लगाया था। भारत ने कहा था कि “अंतर्राष्ट्रीय समुदाय पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित और समर्थित आंतकवाद को लेकर बेहद चिंतित है।”

अफ्रीका में भी कुछ देश आंतरिक और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों की हिंसा के शिकार हैं।

सुषमा ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ खुफिया सूचनाओं के आदान-प्रदान के स्तर पर सहयोग को बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ संधि बनाने पर भी जोर दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493