सुषमा ने कुलभूषण जाधव की मां से बात की

नई दिल्ली, 8 दिसम्बर (आईएएनएस)। पाकिस्तान सरकार द्वारा कुलभूषण जाधव की मां व पत्नी को मिलने की इजाजत दिए जाने के बाद विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने जाधव की मां को इसकी सूचना दे दी है।

सुषमा ने ट्वीट किया, “पाकिस्तान सरकार ने सूचित किया है कि वे कुलभूषण जाधव की मां व पत्नी को वीजा देंगे।”

उन्होंने कहा, “मैंने कुलभूषण जाधव की मां अवंतिका जाधव से बातचीत की है और इस बारे में सूचित किया है।”

उन्होंने कहा कि इससे पहले पाकिस्तान सिर्फ जाधव की पत्नी को वीजा देने पर सहमत हुआ था। उन्होंने कहा कि भारत ने जाधव की मां को वीजा दिए जाने के साथ पाकिस्तान में उनकी सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई थी।

सुषमा ने कहा, “हमने यह भी कहा है कि भारतीय उच्चायोग के एक राजनयिक अधिकारी उनके पाकिस्तान में होने के दौरान साथ रहेंगे।”

उन्होंने कहा, “पाकिस्तान ने कुलभूषण जाधव की मां व पत्नी की यात्रा के लिए सहमति दे दी है और पाकिस्तान में उनकी सुरक्षा व आजादी का भरोसा दिया है।”

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि जाधव की मां व पत्नी 25 दिसंबर को वहां की एक जेल में उनसे मिलेंगी।

इस साल की शुरुआत में पाकिस्तान की एक सैन्य अदालत ने जाधव को मौत की सजा सुनाई थी, उन पर पाकिस्तान में विध्वंसक गतिविधि और जासूसी करने के आरोप हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493