सुषमा ने नेतन्याहू से मुलाकात की

तेल अवीव, 18 जनवरी (आईएएनएस)। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज यहां सोमवार को इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात की। सुषमा इस वक्त इजरायल व फिलिस्तीन के दो दिवसीय दौरे पर हैं।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्विटर पर लिखा, “एक निखरते रिश्ते की समीक्षा हो रही है। विदेश मंत्री का इजरायल में दूसरा दिन प्रधानमंत्री नेतन्याहू के साथ मुलाकात करने से शुरू हुआ है।”

सुषमा शनिवार को तेल अलीव पहुंचीं और रविवार को फिलिस्तीन की प्रशासनिक राजधानी रमल्ला गईं, जहां उन्होंने फिलिस्तीन के अपने समकक्ष रियाद अल मलिकी से द्विपक्षीय विचार-विमर्श किया और राष्ट्रपति महमूद अब्बास से भी मुलाकात की।

सुषमा के साथ विदेश मामलों के मंत्रालय के सचिव (पूर्व) अनिल वाधवा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस दौरे पर हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493