नई दिल्ली, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने शनिवार को मलेशिया के प्रधानमंत्री नजीब रजाक से मुलाकात की।
रजाक भारत के पांच दिवसीय दौरे पर हैं।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गोपाल बागले ने ट्वीट किया, “नमस्कार मलेशिया। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने मलेशिया के साथ द्विपक्षीय कार्यक्रमों से पहले प्रधानमंत्री नजीब रजाक से मुलाकात की।”
रजाक ने शनिवार को ट्वीट किया, “मलेशिया और भारत एक ऐसे संबंध को साझा करते हैं, जो औपचारिक संबंधों से परे है। एक ऐसी दोस्ती जिसकी झलक राष्ट्रपति भवन में भव्य स्वागत से झलकती है।”
रजाक गुरुवार को चेन्नई पहुंचे थे। वह भारत के पांच दिवसीय दौरे पर हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राष्ट्रपति भवन में रजाक का रस्मी स्वागत किया। इसके बाद उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
dharmpath.com dharmpath