सुषमा पाकिस्तान दौरे पर सोमवार को बयान देंगी

नई दिल्ली, 11 दिसम्बर (आईएएनएस)। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज अपने हाल के पाकिस्तान दौरे पर सोमवार को संसद में बयान देंगी।

केंद्रीय संसदीय कार्य राज्य मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने लोकसभा में कहा, “विदेश मंत्री सुषमा स्वराज भारत-पाकिस्तान मुद्दे पर संसद में सोमवार को बयान देंगी।”

इस बीच कांग्रेस सदस्यों ने लगातार चौथे दिन भी निचले सदन यानी लोकसभा की कार्यवाही बाधित करने की कोशिश की। सदन की बैठक शुरू होने के थोड़ी ही देर बाद कांग्रेस सदस्य नारेबाजी करते हुए अध्यक्ष के आसन के पास जमा हो गए। उनके हाथों में सरकार विरोधी नारे लिखी तख्तियां थी।

लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने शोरगुल के बावजूद सदन की कार्यवाही जारी रखी।

सुषमा ने अपने दो-दिवसीय पाकिस्तान दौरे के दौरान हार्ट ऑफ एशिया सम्मेलन में भाग लिया और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और उनके सलाहकार सरताज अजीज के अलावा अन्य लोगों के साथ बातचीत की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493