सुषमा स्वराज ने श्रीलंका के प्रधानमंत्री से मुलाकात की

कोलंबो, 5 फरवरी (आईएएनएस)। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने शुक्रवार को श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे से मुलाकात की। वह दो दिन के दौरे पर श्रीलंका आईं हैं।

कोलंबो, 5 फरवरी (आईएएनएस)। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने शुक्रवार को श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे से मुलाकात की। वह दो दिन के दौरे पर श्रीलंका आईं हैं।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्वीट कर सुषमा और विक्रमसिंघे की मुलाकात की जानकारी दी। उन्होंने मुलाकात की तस्वीरें भी ट्वीट की हैं।

इससे पहले यहां पहुंचने पर श्रीलंका के विदेश मंत्री मंगला समरवीरा ने उनकी अगवानी की।

वह यहां भारत-श्रीलंका संयुक्त आयोग के नौवें सत्र की समरवीरा के साथ सह अध्यक्षता करेंगी। दोनों देशों के द्विपक्षीय मामलों को निपटाने के लिए 1992 में इस आयोग का गठन किया गया था।

सुषमा की यात्रा से पहले स्वरूप ने गुरुवार को बताया था कि शुक्रवार को आयोग की बैठक में दोनों देशों के रिश्तों के कई पहलुओं पर विचार होगा। इनमें आर्थिक सहयोग, बिजली, तकनीक और सामुद्रिक मामले, रक्षा सहयोग, स्वास्थ्य, नागरिक उड्डयन, पर्यटन, विज्ञान और प्रौद्योगिकी आदि शामिल हैं।

सुषमा श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रिपला सिरिसेना और पूर्व राष्ट्रपति चंद्रिका कुमारतुंगा से भी मुलाकात करेंगी।

सुषमा शनिवार को ‘राइज आफ डिजिटल इंडिया’ प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगी। यह प्रदर्शनी ‘संगम-श्रीलंका में भारत पर्व’ के तहत लगाई जा रही है।

श्रीलंका के संविधान को फिर से तैयार करने और भारतीय मछुआरों का मुद्दा भी नेताओं की बातचीत में उठ सकता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493