हिलेरी और सैंडर्स के बीच ‘कौन अधिक प्रगितिशील’ पर बहस

वाशिंगटन, 5 फरवरी (आईएएनएस)। डेमोक्रेटिक पार्टी में राष्ट्रपति पद का प्रत्याशी बनने के दावेदार बर्नी सैंडर्स और हिलेरी क्लिंटन के बीच बहस वाल स्ट्रीट और विदेश नीति पर तो हो ही रही है, अधिक जोर बहस में दोनों नेता खुद को दूसरे के मुकाबले अधिक प्रगतिशील साबित करने पर लगा रहे हैं।

वाशिंगटन, 5 फरवरी (आईएएनएस)। डेमोक्रेटिक पार्टी में राष्ट्रपति पद का प्रत्याशी बनने के दावेदार बर्नी सैंडर्स और हिलेरी क्लिंटन के बीच बहस वाल स्ट्रीट और विदेश नीति पर तो हो ही रही है, अधिक जोर बहस में दोनों नेता खुद को दूसरे के मुकाबले अधिक प्रगतिशील साबित करने पर लगा रहे हैं।

डेमोक्रेटिक पार्टी में प्रत्याशी के मामले में स्थिति एक हद तक साफ हो गई है। मुकाबला बर्नी सैंडर्स और हिलेरी क्लिंटन के बीच सिमटता नजर आ रहा है। न्यू हैंपशायर के डरहम में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों की बहस में सिर्फ इन्हीं दोनों नेताओं ने हिस्सा लिया। न्यू हैंपशायर में नौ फरवरी को प्राइमरी (प्रत्याशी के चयन की प्रक्रिया) होने वाला है।

बहस में हिलेरी ने गुस्से के साथ सैंडर्स पर आरोप लगाया कि वह बहुत कलात्मक तरीके से उन पर यह कलंक लगा रहे हैं कि उनकी राजनैतिक कृपा धनी दानदाताओं द्वारा खरीदी जा सकती है।

सैंडर्स ने कहा कि पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ‘कुछ दिनों’ के लिए प्रगतिशील हो जाती हैं। उन्होंने कहा कि आप एक ही साथ मध्यमार्गी और प्रगतिशील नहीं हो सकतीं। इस पर हिलेरी ने कहा, “अगर आप कुछ कहना चाह रहे हैं तो कह डालिए।”

हिलेरी ने खुद को ऐसा प्रगतिशील बताया जिसका विश्वास नतीजों में है। उन्होंने कहा कि उन्होंने बच्चों के अधिकारों और स्वास्थ्य सेवा पर कई साल तक काम किया है। उन्होंने कहा, “मैं ऐसे वादे नहीं करती जिन्हें पूरा न कर सकूं।”

हिलेरी ने कहा कि सैंडर्स प्रगतिशील होने की जो परिभाषा देते हैं उसके हिसाब से तो डेमोक्रेट में कोई ऐसा बचेगा ही नहीं, न ही राष्ट्रपति ओबामा और न ही उप राष्ट्रपति जो बिडेन।

सैंडर्स ने जवाब में कहा कि हिलेरी ने पिछले साल ओहियो में एक कार्यक्रम में खुद ही खुद को मध्यमार्गी बताया था। उन्होंने कहा कि ओबामा और बिडेन ने अमेरिका को महामंदी से निकालने का ‘महान काम’ किया है।

सैंडर्स ने कहा, “क्या मैं ओबामा को प्रगतिशील मानता हूं? हां, मानता हूं।” सैंडर्स ने खुद को सही मायनों में बाहरी प्रत्याशी बताया और कहा कि हिलेरी प्रतिष्ठान की प्रत्याशी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493