मेघालय में आईईडी विस्फोट में 2 पुलिसकर्मी घायल

शिलांग, 5 फरवरी (आईएएनएस)। मेघालय में गारो उग्रवादियों के एक बम विस्फोट में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

घटना दक्षिणी गारो पहाड़ी जिले में हुई। घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

पुलिस महानिरीक्षक (संचालन) जी.एच.पी.राजू ने आईएएनएस से कहा, “आईईडी विस्फोट में दो पुलिसकर्मी-रॉबर्ट नोंगलाइत तथा तेनिसन मारक-घायल हो गए। गारो नेशनल लिबरेशन आर्मी (जीएनएलए) के उग्रवादियों ने जादीगित्तिम इलाके में सड़क के किनारे आईईडी लगा दिए थे।”

उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी दक्षिणी गारो पहाड़ी के जिला मुख्यालय बागमारा में पुलिसकर्मियों को बस से राशन पहुंचाने जा रहे थे, तभी अचानक उन पर हमला हो गया।

पुलिस अधिकारी ने कहा, “इलाके में छिपे जीएनएलए के उग्रवादियों को पकड़ने के लिए हमने एक अभियान शुरू किया है।”

अधिकारी ने कहा कि एक साजिशकर्ता की पहचान रक्कम के रूप में हुई है, जिसे जीएनएलए की उग्रवादी शाखा के स्वयंभू प्रमुख सोहन डी.शिरा ने निर्देश दिया था।

पश्चिमी मेघालय में अलग गारोलैंड के लिए लड़ाई लड़ने का दावा करने वाले जीएनएलए का नेतृत्व पुलिस अधिकारी से उग्रवादी बने आर.संगमा करता है, जिसे साल 2012 में भारत-बांग्लादेश की सीमा के पास से गिरफ्तार किया गया था और तब से वह शिलांग जेल में बंद है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493