श्रीनगर में प्रदर्शनकारियों की सुरक्षा बलों से झड़प

श्रीनगर, 5 फरवरी (आईएएनएस)। शहर के पुराने हिस्से में जुमे की नमाज के बाद हुए प्रदर्शन में आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट और पाकिस्तान के झंडे लहराए गए। युवा प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने सुरक्षा कर्मियों पर पथराव किया।

युवा प्रदर्शनकारियों की नौहट्टा और अन्य इलाकों में सुरक्षा कर्मियों के साथ झड़प हुई। युवाओं ने इस्लामिक स्टेट और पाकिस्तान के झंडे भी लहराए।

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। लेकिन, घनी आबादी वाले इन इलाकों में प्रदर्शनकारी बार-बार एकत्र हो जा रहे थे।

प्रदर्शन को कवर कर रहे कुछ फोटो पत्रकारों को भी संघर्ष में चोटें लगी हैं।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि भीड़ से निपटने में सुरक्षा बलों से संयम से काम लेने को कहा गया था।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493