सुषमा स्वराज मंगलवार को पाकिस्तान जाएंगी

नई दिल्ली, 7 दिसम्बर (आईएएनएस)। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज मंगलवार को पाकिस्तान का दौरा करेंगी। केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

रूडी ने यहां संवाददाताओं को बताया, “कल (मंगलवार) सुषमा स्वराज इस्लामाबाद के लिए रवाना होंगी और लौटने के बाद वह एक बयान देंगी।”

उन्होंने कहा, “सुषमा स्वराज के इस्लामाबाद से लौटने के बाद सरकार दोनों सदनों में वार्ता की विस्तृत जानकारी देगी।”

सुषमा की पाकिस्तान यात्रा रविवार को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में भारत और पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की मुलाकात के बाद हो रही है, जिसमें बातचीत जारी रखने पर सहमति जताई गई थी।

सुषमा सुरक्षा सम्मेलन ‘हार्ट ऑफ एशिया’ में शामिल होने के लिए इस्लामाबाद जा रही हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493