सूदखोरों के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई : अखिलेश

सूदखोरों से परेशान होकर इलाहाबाद के एक परिवार के पांच सदस्यों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटना को संज्ञान में लेते हुए मुख्यमंत्री ने ये निर्देश दिए। उन्होंने परिवार के दिवंगत मुखिया की माता को दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। यादव ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना भी व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को निर्देशित किया कि वे एक कार्य योजना तैयार कर उसे लागू कराएं, जिसके माध्यम से जरूरतमंद लोग बैंकों तथा संस्थागत वित्त संस्थाओं से आसानी से ऋण प्राप्त कर सकें और सूदखोरों के चंगुल में फंसने से बच सकें।

अखिलेश ने कहा कि किसी भी सभ्य समाज के लिए ऐसी घटनाएं कलंक हैं। राज्य सरकार सूदखोरों पर निगाह रखेगी और इनके जाल में कोई गरीब न फंसे, इसके लिए प्रभावी कदम उठाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493