सूरज को मिला सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेता का पुरस्कार

मुंबई, 16 जनवरी (आईएएनएस)। ‘हीरो’ से करियर की शुरुआत करने वाले अभिनेता सूरज पंचोली को यहां 61वें ब्रिटानिया फिल्मफेयर पुरस्कार समारोह में सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेता के पुरस्कार से नवाजा गया।

इसके लिए उन्होंने अपने प्रशंसकों को उनके समर्थन के लिए शुक्रिया अदा किया।

सूरज ने शुक्रवार को पुरस्कार जीतने के बाद ट्वीट किया, “मुझे समर्थन देने वाले सभी लोगों का मैं शुक्रिया अदा करता हूं। आपके बिना मैं यह कभी नहीं कर सकता।”

इस समारोह में अभिनेत्री भूमि पेडनेकर को उनकी फिल्म ‘दम लगा के हइशा’ के लिए सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेत्री का पुरस्कार मिला।

समारोह में रणवीर सिंह को ‘बाजीराव मस्तानी’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और दीपिका पादुकोण को ‘पीकू’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार से नवाजा गया।

दिग्गज अभिनेत्री मौसमी चटर्जी को ‘लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार’ से नवाजा गया और संजय लीला भंसाली को ‘बाजीराव मस्तानी’ के सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार मिला।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493