सूरत जाकर खरीदारी करेंगे सलमान

मुंबई, 18 फरवरी (आईएएनएस)। सुपरस्टार सलमान खान ने बताया कि वह 19 फरवरी को सूरत में प्रस्तुति देने के लिए उत्साहित हैं और सूरत जाकर वह खरीदारी करेंगे और क्षेत्रीय व्यंजनों का लुप्त उठाएंगे। इसके लिए उन्होंने एक सूची भी तैयार की है।

डीआरबी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में ‘दबंग’ स्टार मंच पर अपने लोकप्रिय गीतों पर थिरकते नजर आएंगे।

सलमान ने बताया, “मैं लंबे समय बाद सूरत जा रहा हूं और मैं शहर में प्रस्तुति देने के लिए बहुत उत्साहित हूं। मुझे वहां का खाना और खूबसूरती से बने कपड़े बहुत पसंद हैं। यह निश्चित रूप से मजेदार होगा।”

सलमान आगामी फिल्म ‘सुल्तान’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। उन्होंने सूरत में घूमने की योजना बनाई है। उन्होंने बताया कि वह वहां से अपनी मां और बहन के लिए साड़ी लेकर आएंगे।

उन्होंने कहा, “मैं निश्चित रूप से अपनी बहन और मां के लिए साड़ी खरीदूंगा।”

सलमान का सूरत से खास लगाव है। दरअसल, सलमान पिछले साल दिसंबर में जब 50 साल के हुए थे, तो सूरत में उनके प्रशंसकों ने जन्मदिन का जश्न मनाने के लिए 400 फुट का केक काटा था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493