पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी संजय यादव ने बताया, “ग्रीष्मकाल में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने सूरत-मंडुवाडीह-सूरत एक जोड़ी ग्रीष्मकालीन विशेष साप्ताहिक ट्रेन दो फेरों में चलाने का निर्णय लिया है। 09023 सूरत-मंडुवाडीह ग्रीष्मकालीन स्पेशल साप्ताहिक ट्रेन सूरत से 30 मई एवं छह जून दिन मंगलवार को तथा 09024 मंडुवाडीह-सूरत ग्रीष्मकालीन स्पेशल साप्ताहिक ट्रेन मंडुवाडीह से 31 मई एवं सात जून दिन बुधवार को चलाई जाएगी।”
उन्होंने बताया कि 09023 सूरत-मंडुवाडीह समर स्पेशल साप्ताहिक ट्रेन सूरत से 14.10 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन 16.00 बजे मंडुवाडीह पहुंचेगी।
संजय यादव ने बताया कि वापसी यात्रा में 09024 मंडुवाडीह-सूरत समर स्पेशल साप्ताहिक ट्रेन मंडुवाडीह से 19.00 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन 19.35 बजे सूरत पहुंचेगी।
dharmpath.com dharmpath