‘सूरमा’ 13 जुलाई को रिलीज होगी

मुंबई, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। लोकप्रिय हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह के जीवन पर आधारित फिल्म ‘सूरमा’ 13 जुलाई, 2018 को देशभर में रिलीज होगी।

शाद अली द्वारा निर्देशित फिल्म में दिलजीत दोसांझ और तापसी पन्नू मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

संदीप को दुनिया के सबसे खतरनाक ड्रैग-फ्लिकर में से एक माना जाता है, जिनके ड्रैग की स्पीड 145 किलोमीटर प्रतिघंटा है और उनकी इस शानदार स्पीड के चलते उन्हें ‘फ्लिकर सिंह’ के नाम से जाना जाता है।

सोनी पिक्च र्स नेटवर्क प्रोडक्शंस, चित्रांगदा सिंह और दीपक सिंह द्वारा निर्मित ‘सूरमा’ शाद अली द्वारा लिखित और निर्देशित है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493