सूर्यप्रकाश दोबारा प्रसार भारती के चेयरमैन नियुक्त

नई दिल्ली, 1 दिसम्बर (आईएएनएस)। ए. सूर्यप्रकाश को शुक्रवार को दोबारा प्रसार भारती बोर्ड का चेयरमैन चुना गया। वह फरवरी 2020 तक इस पद पर बने रहेंगे।

एक आधिकारिक घोषणा में कहा गया कि राष्ट्रपति ने चयन समिति की सिफारिश पर पूर्व पत्रकार सूर्यप्रकाश को 8 फरवरी 2020 तक सार्वजनिक प्रसारक बोर्ड के चेयरमैन के रूप में नियुक्त किया। 2020 तक उनकी आयु 70 वर्ष की होगी।

घोषणा में कहा गया, उनकी नियुक्ति के नियम और शर्तें प्रसार भारती (ब्रॉडकास्टिंग कापोर्रेशन ऑफ इंडिया) अधिनियम, 1990 के प्रावधानों और इसके तहत बनाए गए नियमों द्वारा शासित होंगे।

सूर्यप्रकाश को 2014 में भाजपा के सत्ता में आने के बाद प्रसार भारती का चेयरमैन नियुक्त किया गया था। उनका कार्यकाल हाल ही में खत्म हुआ था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493