चेन्नई, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। सूर्या अभिनीत तमिल एक्शन फिल्म ’24’ छह मई को रिलीज होगी। इसके साथ फिल्म का स्पेशल प्रीमियर विदेशों में एक दिन पहले होगा। इसमें सूर्या तीन भूमिकाओं में नजर आएंगे।
एक अधिकारिक बयान में फिल्म के उत्तरी अमेरिकी वितरक सिनेगैलेक्सी इंक ने पुष्टि की है कि फिल्म छह मई को रिलीज होगी।
फिल्म तमिल के साथ ही तेलुगू में भी रिलीज होगी।
विक्रम के. कुमार द्वारा निर्देशित फिल्म में नित्या मेनन और सामंथा रुथ प्रभु जैसे सितारे भी हैं।
विजय की फिल्म ‘थेरिया’ के बाद, यह फिल्म सिनेगैलेक्सी इंक की दूसरी बड़ी फिल्म होगी।
dharmpath.com dharmpath