सूर्या को लेकर फिल्म बनाने की उम्मीद : हिरानी

चेन्नई, 4 जनवरी (आईएएनएस)। ‘पीके’ और ‘लगे रहो मुन्ना भाई’ जैसी मशहूर फिल्मों के फिल्मकार राजकुमार हिरानी को तमिल फिल्मों के जाने-माने अभिनेता सूर्या को लेकर फिल्म बनाने का इंतजार है।

हिरानी ने यहां सोमवार को तमिल फिल्म ‘इरुद्धि सुतरु’ के ऑडियो लांच पर संवाददाताओं से बताया, “मैं आशा करता हूं कि मुझे एक दिन सूर्या के साथ काम करने का मौका मिलेगा। वह एक बेहतरीन अभिनेता हैं और मैंने उनकी कुछ बहुत अच्छी फिल्में देखी हैं।” सूर्या ने ऑडियो लांच कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की।

‘इरुद्धि सुतरु’ का ‘साला खड़ूस’ नाम से हिंदी रीमेक बनाया गया है, जिसके सह-निर्माता हिरानी हैं। फिल्म में आर. माधवन मुख्य भूमिका में हैं।

सुधा कांगड़ा निर्देशित ‘साला खड़ूस’ में रितिका सिंह एवं मुमताज सरकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं हैं। सुधा के अनुसार, हिरानी को फिल्म का सह-निर्माता बनाने के पीछे माधवन की अहम भूमिका रही।

सुधा ने कहा, “हम जब आर्थिक समस्या से जूझ रहे थे, तो माधवन ही इस फिल्म परियोजना को हिरानी के पास ले गए थे।”

ऑडियो लांच कार्यक्रम में अभिनेता सिद्धार्थ एवं फिल्मकार बाला भी मौजूद थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493