कोलकाता, 4 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी मंगलवार को दो दिन के दौरे पर पश्चिम बंगाल पहुंचेंगे।
मुखर्जी दक्षिणी 24 परगना जिले में विद्यानगर कॉलेज के भवन का उद्घाटन करेंगे। वह बुधवार को नदिया जिले के बिलवाग्राम में पंडित मदन मोहन तारकालंकर की 200वीं जयंती पर आयोजित समारोह में भी शामिल होंगे।
राष्ट्रपति बुधवार को ही नई दिल्ली लौटने वाले हैं। इस समय वह असम के दो दिन के दौरे पर हैं।
dharmpath.com dharmpath