सूर्य पात्रो ओडिशा विधानसभा के नए अध्यक्ष

भुवनेश्वर, 1 जून (आईएएनएस)। बीजू जनता दल(बीजद) के वरिष्ठ नेता और सात बार के विधायक सूर्य नारायण पात्रो को शनिवार को ओडिशा विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया।

डिगपहांडी के विधायक को ओडिशा विधानसभा का निर्विरोध 16वां अध्यक्ष चुना गया।

पात्रो के नाम का प्रस्ताव मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने किया और इसका समर्थन संसदीय कार्य मंत्री बिक्रम केसरी अरुख और सदन के अन्य सदस्यों ने किया।

प्रोटेम स्पीकर अमर प्रसाद सतपती ने पात्रो के नाम की घोषणा की और उन्हें अध्यक्ष पद का कार्यभार संभालने के लिए आमंत्रित किया।

पात्रों ने सात बार विधानसभा का चुनाव जीता है। चार बार उन्होंने मोहना विधानसभा सीट से और तीन बार डिगपहांडी विधानसभा सीट से जीत दर्ज की है। उन्होंने नवीन पटनायक के गत चार बार के कार्यकाल में कई मंत्रालयों में काम किया है।

पूर्ववर्ती सरकार में, पात्रो खाद्य आपूर्ति और उपभोक्ता कल्याण मंत्री थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493