वियेंतिएन/नई दिल्ली, 26 जुलाई (आईएएनएस)। विदेश राज्यमंत्री वी. के. सिंह ने मंगलवार को लाओस की राजधानी वियेंतिएन में म्यांमार की स्टेट काउंसिलर और विदेश मंत्री आंग सान सू की से मुलाकात की।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने दोनों नेताओं की तस्वीरें शेयर करते हुए ट्वीट किया, ” जब एक्ट ईस्ट एवं नेबरहुड फर्स्ट एकसाथ साकार हुए। म्यांमार की स्टेट काउंसिलर सू की से मिलते भारतीय विदेश राज्यमंत्री वी. के. सिंह।” उन्होंने ट्वीट के साथ मुलाकात की फोटो भी ट्वीट की है।
वी. के. सिंह लाओस की राजधानी में पूर्वी एशियाई विदेश मंत्रियों की छठी बैठक में हिस्सा लेने आए हुए हैं। यहां उन्होंने नोबल पुरस्कार प्राप्त सू की से मुलाकात की।
वी. के. सिंह ने इससे पहले सोमवार को वियेंतिएन में आसियान-भारत विदेश मंत्रियों के 14वें सम्मेलन में हिस्सा लिया था।
dharmpath.com dharmpath