मप्र : भाजपा विधायक के भाई के ढाबे से शराब बरामद, 2 गिरफ्तार

कटनी, 26 जुलाई (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के कटनी जिले में पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के विधायक मोती कश्यप के भाई के ढाबे से दो सौ लीटर से ज्यादा शराब जब्त की है, वहीं कश्यप के भतीजे राजा कश्यप सहित दो को गिरफ्तार किया है।

कटनी के पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी ने आईएएनएस को बताया कि पुलिस ने माधवनगर थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक सात पर लखपतरी गांव में स्थित कश्यप ढाबे पर दबिश दी तो वहां से 217 लिटर अवैध शराब बरामद की गई।

यह ढाबा भाजपा विधायक मोती कशयप के भाई का है। तिवारी के अनुसार, कश्यप के भतीजे राजा कश्यप और शिवकुमार को गिरफ्तार किया गया है। दोनों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।

तिवारी ने आगे बताया कि बीते एक पखवाड़े के दौरान चली अवैध शराब विरोधी मुहिम में पचास लाख से ज्यादा की शराब जब्त की गई है।

ज्ञात हो कि मोती कश्यप कटनी जिले की बडवारा से भाजपा के विधायक हैं और शिवराज सरकार में मछली पालन मंत्री भी रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493