सेंचुरियन टेस्ट : बारिश ने फिर तीसरे दिन खड़ी की बाधा

सेंचुरियन, 15 जनवरी (आईएएनएस)। दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच जारी टेस्ट मैच में एक बार फिर बारिश ने बाधा डाली है। सेंचुरियन में जारी दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन सोमवार को बारिश ने दस्तक दी है, जिससे मैच फिलहाल रुक गया है।

इससे पहले भी, केपटाउन में खेले गए पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन ही बारिश ने दोनों टीमों के खेल में बाधा खड़ी की थी।

सुपर स्पोर्ट पार्क में अपनी दूसरी पारी खेल रही दक्षिण अफ्रीका ने दो विकेट के नुकसान पर 68 रन बना लिए हैं और 96 रनों की बढ़त ले ली है। डीन एल्गर (29) और अब्राहम डिविलियर्स (35) नाबाद हैं। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 65 रनों की साझेदारी हो चुकी है।

इस पारी में भारतीय टीम के लिए जसप्रीत बुमराह ने दो विकेट लिए हैं।

इससे पहले, दक्षिण अफ्रीका ने भारतीय टीम की पहली पारी 307 रनों पर समाप्त कर दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493