सेंचुरियन वनडे : भारतीय गेंदबाजों ने द. अफ्रीका को 204 रनों पर रोका

सेंचुरियन, 16 फरवरी (आईएएनएस)। भारत ने शुक्रवार को सुपर स्पोर्ट पार्क मैदान पर खेले जा रहे छह वनडे मैचों की सीरीज के आखिरी मैच में दक्षिण अफ्रीका को 46.5 ओवरों में 204 रनों पर ही रोक दिया।

भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी और भारतीय गेंदबाजों ने लगातार विकेट लेकर एक बार फिर मेजबान टीम को बड़ा स्कोर बनाने से महरूम रखा।

दक्षिण अफ्रीका के लिए खाया जोंडो ने सबसे ज्यादा 54 रन बनाए, जिसके लिए उन्होंने 74 गेंदें लीं और तीन चौकों के अलावा दो छक्के जड़े। उनके अलावा अब्राहम डिविलियर्स ने 30 रनों का योगदान दिया। कप्तान एडिन मार्कराम ने 24 और हेइनरिक क्लासेन ने 22 रन बनाए।

भारत की तरफ से शार्दूल ठाकुर ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। वहीं लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल और जसप्रीत बुमराह को दो-दो विकेट मिले। हार्दिक पांड्या और कुलदीप यादव को एक-एक सफलता मिली।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493