सेंट्रल हॉल में गुरुदेव रबींद्रनाथ टैगोर को श्रद्धांजलि

नई दिल्ली, 8 मई (आईएएनएस)। सांसदों ने रविवार को नोबेल पुरस्कार विजेता कवि, साहित्यकार व दार्शनिक गुरुदेव रबींद्रनाथ टैगोर को उनकी 155वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

लोकसभा के एक अधिकारी ने कहा कि इस मौके पर संसद भवन के सेंट्रल हॉल में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह और पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी मौजूद रहे।

उपस्थित सांसदों को लोकसभा सचिवालय की ओर से गुरुदेव पर प्रकाशित एक पुस्तिका भेंट की गई, जो हिंदी व अंग्रेजी में थी।

12 सितंबर, 1958 को तत्कालीन राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद ने सेंट्रल हॉल में रबींद्रनाथ टैगोर की एक प्रतिमा का अनावरण किया था।

गुरुदेव की लोकप्रिय कृतियों में गीतांजलि, गोरा व घरे-बाइरे शामिल हैं।

रबींद्रनाथ टैगोर का जन्म मई 1861 को बंगाल में हुआ था और अगस्त 1941 को वह दुनिया को अलविदा कह गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493