सेंधमार को महंगी पड़ी सेल्फी

न्यूयॉर्क, 22 जुलाई (आईएएनएस)। किसी खूबसूरत गैजेट के लिए सनक कभी-कभी आपको महंगा पड़ सकता है, जैसा कि लॉस एंजेलिस में पिछले दिनों एक सेंधमार ने महसूस किया।

समाचार वेबसाइट एबीसी 30 डॉट कॉम की एक रपट के मुताबिक, लॉस एंजेलिस के पालोमा एवेन्यू वेनिस इलाके में स्थित एक घर में 11 जुलाई को सुबह सात बजे के आसपास एक सेंधमार घुसा। संदिग्ध ने घर के लिविंग रूम में एक टेबल पर पड़ा आईफोन उठा लिया, लेकिन इस दौरान दुर्घटनावश फोन का वीडियो ऑन हो गया, जिसमें उसकी तस्वीर कैद हो गई।

आईफोन चुराकर फरार होने वाला संदिग्ध एक अश्वेत पुरुष था। इस घटना के समय घर के अंदर एक महिला व दो किशोर मौजूद थे।

बाद में फोन का मालिक रिमोट द्वारा उस तस्वीर को पाने में कामयाब रहा, जिसके बाद उसने पुलिस में इसकी शिकायत की। पुलिस ने उस तस्वीर को लोगों में प्रसारित कर दिया।

सेल्फी में संदिग्ध को एक काला हैट पहने हुए देखा जा सकता है। पुलिस ने उसकी पहचान के लिए लोगों की मदद मांगी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493