मुंबई, 7 जून (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को तेजी देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 232.22 अंकों की तेजी के साथ 27,009.67 पर और निफ्टी 65.40 अंकों की बढ़ोतरी के साथ 8,266.45 पर बंद हुआ।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 56.09 अंकों की तेजी के साथ 26,833.54 पर खुला और 232.22 अंकों या 0.87 फीसदी तेजी के साथ 27,009.67 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 27,082.63 के ऊपरी और 26,829.53 के निचले स्तर को छुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 34.50 अंकों की तेजी के साथ 8,235.55 पर खुला और 65.40 अंकों या 0.80 फीसदी तेजी के साथ 8,266.45 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,294.95 के ऊपरी और 8,216.40 के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी देखी गई। मिडकैप 32.92 अंकों की तेजी के साथ 11,417.06 पर और स्मॉलकैप 107.75 अंकों की तेजी के साथ 11,280.67 पर बंद हुआ।
बीएसई के 19 में से 15 सेक्टरों में तेजी रही। रियल्टी (1.70 फीसदी), बैंकिंग (1.63 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (1.57 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (1.35 फीसदी) और घातु (1.30 फीसदी) सेक्टरों में सर्वाधिक तेजी रही।
बीएसई के चार सेक्टरों तेल व गैस (0.14 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.05 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (0.04 फीसदी) और दूरसंचार (0.03 फीसदी) में गिरावट रही।
dharmpath.com dharmpath