सेंसेक्स में 240 अंकों की मजबूती (लीड-1)

मुंबई, 1 जुलाई (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में बुधवार को मजबूती दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 240.04 अंकों की मजबूती के साथ 28,020.87 पर और निफ्टी 84.55 अंकों की मजबूती के साथ 8,453.05 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 42.82 अंकों की तेजी के साथ 27,823.65 पर खुला और 240.04 अंकों या 0.86 फीसदी मजबूती के साथ 28,020.87 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 28,099.25 के ऊपरी और 27,799.91 के निचले स्तर को छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 7.75 अंकों की तेजी के साथ 8,376.25 पर खुला और 84.55 अंकों या 1.01 फीसदी मजबूती के साथ 8,453.05 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,481.60 के ऊपरी और 8,370.15 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी रही। मिडकैप 139.32 अंकों की तेजी के साथ 10,819.31 पर और स्मॉलकैप 160.33 अंकों की मजबूती के साथ 11,235.68 पर बंद हुआ।

बीएसई के 12 में से 11 सेक्टरों में मजबूती दर्ज की गई। पूंजीगत वस्तु (1.69 फीसदी), बिजली (1.64 फीसदी), बैंकिंग (1.63 फीसदी), रियल्टी (1.48 फीसदी) और सूचना प्रौद्योगिकी (1.48 फीसदी) सेक्टरों में सर्वाधिक तेजी रही।

बीएसई के एक सेक्टर तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (0.36 फीसदी) में गिरावट दर्ज की गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493