सेंसेक्स में 31 अंकों की गिरावट (लीड-1)

मुंबई, 2 जनवरी (आईएएनएस) देश के शेयर बाजारों में सोमवार को गिरावट देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 31.01 अंकों की गिरावट के साथ 26,595.45 पर और निफ्टी 6.30 अंकों की गिरावट के साथ 8,179.50 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 84.69 अंकों की मजबूती के साथ 26711.15 पर खुला और 31.01 अंकों या 0.12 फीसदी गिरावट के साथ 26,595.45 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 26720.98 के ऊपरी और 26447.06 के निचले स्तर को छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 24.3 अंकों की मजबूती के साथ 8,210.10 पर खुला और 6.30 अंकों या 0.08 फीसदी की गिरावट के साथ 8,179.50 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,212.00 के ऊपरी और 8,133.80 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक में तेजी देखी गई। मिडकैप 100.06 अंकों की बढ़त के साथ 12131.40 पर और स्मॉलकैप 144.02 अंकों की बढ़त के साथ 12190.15 पर बंद हुआ।

बीएसई के 19 में से 15 सेक्टरों में तेजी रही। रियल्टी (4.32 फीसदी), आधारभूत सामग्री (2.25 फीसदी), वाहन (1.95 फीसदी), धातु (1.89 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (1.64 फीसदी) और औद्योगिक (1.64 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे- बैंकिंग (1.18 फीसदी), वित्त (0.98 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (0.33 फीसदी) और प्रौद्योगिकी (0.15 फीसदी)।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493