Friday , 17 May 2024

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » व्यापार » सेंसेक्स में 38 अंकों की तेजी (लीड-1)

सेंसेक्स में 38 अंकों की तेजी (लीड-1)

मुंबई, 30 सितम्बर (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को तेजी देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 38.43 अंकों की तेजी के साथ 27,865.96 पर और निफ्टी 29.90 अंकों की तेजी के साथ 8,621.15 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 19.71 अंकों की गिरावट के साथ 27,807.82 पर खुला और 38.43 अंकों या 0.14 फीसदी तेजी के साथ 27,865.96 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 27,955.21 के ऊपरी और 27,716.78 के निचले स्तर को छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 9.75 अंकों की गिरावट के साथ 8,581.50 पर खुला और 29.90 अंकों या 0.35 फीसदी तेजी के साथ 8,621.15 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,637.15 के ऊपरी और 8,555.20 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक में भी तेजी देखी गई। मिडकैप 251.97 अंकों की तेजी के साथ 13,166.68 पर और स्मॉलकैप 266.30 अंकों की तेजी के साथ 12,780.80 पर बंद हुआ।

बीएसई के 19 में से 18 सेक्टरों में तेजी रही। रियल्टी (3.16 फीसदी), तेल और गैस (1.70 फीसदी), आधारभूत सामग्री (1.64 फीसदी), उपभोक्ता सेवाएं (1.47 फीसदी) और उपभोक्ता गैरअनिवार्य वस्तुएं एवं सेवाएं (1.38 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

बीएसई के एक सेक्टर तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (0.14 फीसदी) में गिरावट रही।

सेंसेक्स में 38 अंकों की तेजी (लीड-1) Reviewed by on . मुंबई, 30 सितम्बर (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को तेजी देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 38.43 अंकों की तेजी के साथ 27,865.96 पर और निफ्टी 29.90 अ मुंबई, 30 सितम्बर (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को तेजी देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 38.43 अंकों की तेजी के साथ 27,865.96 पर और निफ्टी 29.90 अ Rating:
scroll to top