करीना ने पहले सैफ से शादी से मना कर दिया था!

मुंबई, 30 सितम्बर (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कापूर का कहना है कि उन्होंने पहले सैफ अली खान से शादी से मना कर दिया था, पर बाद में मान गईं।

करीना और सैफ ने पांच साल के संबंध के बाद 2012 में शादी की थी। करीना ने टेलीविजन शो ‘वोग बीएफएफ’ में अपने निजी जीवन के बारे में कुछ बातें साझा की।

शो की मेजबान कमल सिद्धू ने जब करीना से पूछा कि आखिर सैफ ने उन्हें किस प्रकार शादी का प्रस्ताव दिया तो अभिनेत्री ने कहा कि अभिनेता ने उन्हें दो बार शादी का प्रस्ताव दिया था, जिसे पहली बार उन्होंने मना कर दिया था।

करीना ने कहा, “सैफ ने मुझे पेरिस में शादी का प्रस्ताव दिया था। सबसे खास बात यह थी कि उनके पिता और दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी मंसूर अली खान पटौदी ने भी उनकी मां शर्मिला टैगोर को पेरिस में ही शादी का प्रस्ताव दिया था, जब वह वहां फिल्म ‘एन इवनिंग इन पेरिस’ की शूटिंग कर रही थीं।”

करीना और सैफ अपने पहले बच्चे का इंतजार कर रहे हैं। अभिनेत्री ने कहा कि पेरिस के रिट्ज होटल में सैफ ने उन्हें पहली बार शादी के लिए पूछा था, लेकिन उन्होंने अपने करियर को ध्यान में रखते हुए इससे मना कर दिया।

करीना के मुताबिक, हालांकि दो दिन बाद ही उन्होंने सैफ को शादी के लिए हां कह दिया था।

इस शो का प्रसारण शनिवार को टेलीविजन चैनल ‘कलर्स इनफिनिटी’ पर होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493