अमेरिकी राजदूत लौट रहे हैं भारत

वाशिंगटन, 30 सितम्बर (आईएएनएस)। अमेरिकी राजदूत रिचर्ड वर्मा भारतीय सेना द्वारा जम्मू एवं कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पार आतंकवादियों पर किए गए सर्जिकल स्ट्राइक के मद्देनजर आनन-फानन में भारत वापस लौट रहे हैं। वर्मा अमेरिका गए हुए थे।

अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने गुरुवार को संवाददाताओं से कहा कि वर्मा को वुडरो विल्सन इंटरनेशनल सेंटर फार स्कालर्स के एक कार्यक्रम में भाग लेना था, लेकिन इसमें परिवर्तन कर वह नई दिल्ली वापस लौट रहे हैं।

किर्बी ने कहा, “वर्मा ने विल्सन सेंटर के अपने कार्यक्रम में परिवर्तन किया है। जहां तक मुझे जानकारी है, वह नई दिल्ली लौट रहे हैं।”

उन्होंने कहा, “मैं समझता हूं कि वह मानते हैं कि यह वापस जाने के लिए सही समय है। मेरा मतलब है कि उनके पास इस समय बड़ी जिम्मेदारी आ गई है। स्पष्ट तौर पर यह एक खास स्थिति है और उन्होंने महसूस किया कि वापस जाना सही है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493