मुंबई, 2 जुलाई (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 75.07 अंकों की गिरावट के साथ 27,945.80 पर और निफ्टी 8.15 अंकों की कमजोरी के साथ 8,444.90 पर बंद हुआ।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 79.51 अंकों की मजबूती के साथ 28,100.38 पर खुला और 75.07 अंकों या 0.27 फीसदी गिरावट के साथ 27,945.80 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 28,115.96 के ऊपरी और 27,906.35 के निचले स्तर को छुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 18.90 अंकों की बढ़त के साथ 8,471.95 पर खुला और 8.15 अंकों या 0.10 फीसदी कमजोरी के साथ 8,444.90 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,479.25 के ऊपरी और 8,433.20 के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में मजबूती का रुख रहा। मिडकैप 52.53 अंकों की मजबूती के साथ 10,871.84 पर और स्मॉलकैप 64.31 अंकों की मजबूती के साथ 11,299.99 पर बंद हुआ।
बीएसई के 12 में से 6 सेक्टरों में मजबूती दर्ज की गई, जिनमें तेल गैस (0.86 फीसदी), वाहन (0.44 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.30 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (0.28 फीसदी) और बैंकिंग (0.08 फीसदी) में सर्वाधिक मजबूती रही।
बीएसई के छह सेक्टरों में गिरावट रही, जिनमें धातु (0.62 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (0.41 फीसदी), स्वास्थ्य सेवा (0.40 फीसदी), रियल्टी (0.19 फीसदी) और पूंजीगत वस्तुएं (0.13 फीसदी) प्रमुख रहे।
dharmpath.com dharmpath