इस्लामाबाद, 2 जुलाई (आईएएनएस)। पाकिस्तान के गुजरांवाला शहर में गुरुवार को एक ट्रेन के दो डिब्बे नहर में जा गिरे। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए।
न्यूज इंटरनेशनल की रपट के मुताबिक पाकिस्तानी सेना और रेस्क्यू1122 के गोताखोरों द्वारा 25 यात्रियों की जान बचाई जा चुकी है।
गुजरांवाला के मोजा चानानवां इलाके में एक पुल पर स्थित पटरी टूट गई थी, जिसके कारण ट्रेन के डिब्बे नहर में जा गिरे।
पाकिस्तान रेलवे के वरिष्ठ महाप्रबंधक जावेद अनवर ने कहा कि चालक और अग्निशमन अधिकारी को भी सुरक्षित बचा लिया गया है।
प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने इस घटना पर शोक व्यक्त किया है।
dharmpath.com dharmpath